फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार  का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 24 Aug 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
rape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना
 नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में भिंडी तोड़ने खेत गई 16 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने किशोरी की पिटाई कर दी। लोगों के आने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पास्को एक्ट समेत छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

एक गांव की किशोरी मंगलवार को सुबह अपने खेत में भिंडी तोड़ने गई थी, तो वहां पर गांव के ही रंजीत ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। इसके बाद खेत में खींचकर दुराचार का प्रयास करने लगा तो किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर आरोपी युवक ने किशोरी के साथ मारपीट की। ग्रामीणों के आने पर आरोपी मौके से किशोरी को धमकाते हुए फरार हो गया। घर पहुंचकर पीड़ित ने परिवार को घटना की जानकारी दी, जिससे घर वाले सन्न रह गए। पीड़ित किशोरी के पिता ने मामले की तहरीर नीमगांव पुलिस को दी, जिस पर आरोपी रंजीत के खिलाफ पास्को एक्ट, छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें