फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

Sat, 01 Jul 2017 10:30 PM IST
खीरी टाउन।
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
खीरी थाना क्षेत्र के गौरिया भीलम गांव निवासी 15 वर्षीय रीमा देवी ने खेत में शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शनिवार की सुबह पानी भरने के लिए घर से निकली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

गांव गौरिया भीलम निवासी चंद्रभाल ने बताया कि उनकी पुत्री रीमा देवी शनिवार की सुबह पानी भरने कर लाने के लिए घर से निकली थी। अज्ञात कारणों के चलते पुत्री ने गांव के बाहर मनोहर के खेत में लगे शीशम के पेड़ में रस्सी का फंदा गले में डालकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि जब काफी देर तक पुत्री घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने तलाश की। तलाश के दौरान पुत्री का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे कस्बा खीरी हल्का इंचार्ज अनसार हुसैन रिजवी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें