कस्बा के एक प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षिका की अश्लील हरकत करने वाली तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इसके बाद हरकत में आए स्कूल प्रबंधन ने कमेटी की बैठक हुई। जिसमें प्रधानाचार्य और शिक्षिका को स्कूल से निलंबित कर दिया गया है।
कस्बा में प्राइवेट संस्था एक स्कूल चला रही है। शुक्रवार की शाम स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षिका की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। तस्वीरें वायरल होने के बाद से प्रधानाचार्य फरार हो गए थे। शनिवार को भी वह स्कूल नहीं आए। शनिवार को स्कूल प्रबंध समिति की एक बैठक बुलाई गई। जिसमें ने प्रधानाचार्य और शिक्षिका को निलंबित कर दिया। निलंबन की पुष्टि विद्यालय कमेटी के अध्यक्ष ने की है।