फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या पार्क में नशा करने से मना किया तो किशोर को मार दी गोली

Sat, 24 Feb 2018 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में पार्क में नशा करने से मना करने पर बदमाशों ने एक किशोर को गोली मार दी। गोली किशोर के हाथ पर लगी। पीड़ित को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फुरकान(17) सपरिवार हस्तसाल विहार में रहता है। वह हस्तसाल गांव में एक वेल्डिंग वकर्स नाम की दुकान पर वेल्डिंग का काम करता है। शुक्रवार सुबह वह विद्या विहार स्थित पार्क की ओर से अपने दुकान पर जा रहा था।

उसने पार्क में तीन युवकों को नशा करते देखा। युवक पार्क में नशा करके लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं। इसलिए फुरकान उन युवकों को वहां से भगाने लगा। 
विज्ञापन


युवकों ने इसका विरोध किया और फुरकान से मारपीट करने लगे। फुरकान वहां से भागकर अपनी दुकान पर आ गया और काम करने लगा। करीब दो घंटे के बाद उसकी दुकान पर पार्क में नशा करने वाला एक युवक पहुंचा और फुरकान को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली फुरकान के हाथ में जाकर लगी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फुरकान को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने फुरकान के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें