फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर किया आत्मदाह 

Sat, 27 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
-घरेलू कलह में पहले पत्नी को बांके से काटा, फिर खुद आग लगाकर जान दे दी
विज्ञापन


घरेलू कलह के चलते थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव अहमदनगर में एक राजमिस्त्री ने शनिवार को पहले अपनी पत्नी की बांके से काटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी आग लगाकर जान दे दी। सनसनीखेज वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक साले को 20 हजार रुपये लौटाने के विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, यही कलह दोनों की जान जाने की वजह बन गया। 
शनिवार सुबह हुई कहासुनी के बाद 42 वर्षीय राजमिस्त्री रामदयाल ने गुस्से में आकर दोपहर में कमरे में पत्नी 40 वर्षीय मायावती की गर्दन और हाथ पर बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद रामदयाल ने आंगन में आकर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। तीन बच्चों में से बड़ी बेटी 16 वर्षीय नीलम अपनी बुआ के घर गई थी, जबकि 13 वर्षीय पुत्र भैंस चराने गया था। घर पर मौजूद छोटी पुत्री ज्योति घर के बाहर खेल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चीखपुकार पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मकान अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची यूपी 100 के पुलिसकर्मी कुंडी तोड़कर घर के अंदर घुसे तो देखा आंगन में रामदयाल और कमरे में खून से लथपथ मायावती का शव पड़ा था। सूचना पर सीओ मोहम्मदी एलडी भारती और हैदराबाद एसओ मौके पर पहुंचे। सीओ ने ग्रामीणों के साथ ही रामदयाल के बच्चों और मां से घटना की जानकारी ली। एसपी ने घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया और परिवार वालों से बातचीत की। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें