फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालक की पिटाई कर बस में की तोड़फोड़

Sun, 02 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  निघासन। 
विज्ञापन
marpeet - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
किराए को लेकर हुआ विवाद, तीन के खिलाफ रिपोर्ट 
विज्ञापन


दिल्ली से निघासन आ रही एक प्राइवेट बस के परिचालक से यात्रियों के बीच किराए को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज यात्रियों ने पिरथीपुर चौराहे पर चालक और परिचालक की पिटाई कर बस के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। प़ुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लोधपुरवा निवासी इशहाक, पवन और छोटे एक माह पहले दिल्ली मजदूरी करने गए थे। दिल्ली से वह तिकुनियां आ रही एक प्राइवेट बस में सवार होकर घर आ रहे थे। बस के परिचालक केशव ने बताया कि जब उन्होंने तीनों से किराया मांगा तो वह आरोपी ढाई सौ रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से किराया देने लगे। उसने इसका विरोध किया और पूरा किराया साढ़े तीन सौ रुपये देने की मांग की। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बाद में तीनों ने पैसा कम होने की बात कहकर पिरथी पुरवा चौराहे पर पैसा देने की बात कही। परिचालक ने बताया कि जब बस रविवार को पिरथीपुरवा चौराहे पर पहुंची तो आरोपियों ने पैसा देने के बहाने पहले उसे नीचे उतार लिया और उसकी जमकर पिटाई की। चालक ने जब इसका विरोध किया तो उसको भी मारा पीटा। आरोप है कि बस का शीशे तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए और बिना पैसा दिए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सौ नंबर गाड़ी ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने लोधपुरवा निवासी इशहाक, पवन और छोटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें