खाना बनाते समय सिरसी गांव में हुआ हादसा
तेज हवाओं ने पल भर में खाक किए आशियाना
कोतवाली क्षेत्र के सिरसी गांव में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर से फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में करीब 50 घर जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
गांव सिरसी निवासी रमेश के घर खाना बन रहा था। इसी बीच गैर रिसाव होने के कारण आग लग गई। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते और शोर शराबा करते तब तक आग विकराल हुई आग से सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका होने और आग की लपटों को देखकर गांव में चीखपुाकर मच गई। कुछ लोग जहां आग बुझाने के प्रयास में जुट गए वहीं कुछ लोग महिलाओं के साथ घरों का सामान निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने लगे। इसी बीच चली तेज हवाओं ने लोगों को घरों के आसपास भी आने नहीं दिया। इससे गांव में चीखपुकार मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी जब तक आग पर काबू पाते, इससे पूर्व ही आग ने रामचंद्र राम, राम कुमार, पाछा जमुना, इंद्रेश, बनवारी, बाबूराम, पैकरमा, राम नारायन, ठाकुर, अशोक शंकर दयाल सहित करीब 50 घर जलाकर खाक हो गए। घरों में रखा लाखों रुपये का सामान, अनाज, कपड़ा, बिस्तर, चारपाई आदि जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर हल्का लेखपाल ने गांव पहुंचकर अग्निपीड़ितों की सूची बनाई है और क्षति का आंकलन किया है।