फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के अश्लील फोटो  बनाकर किया वारयल

Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिकन्द्राबाद।
विज्ञापन
इंटरनेट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बस कंडक्टर समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

थाना नीमगांव की एक छात्रा ने गांव निवासी बस कंडक्टर पर छेड़छाड़ और गांव के ही एक युवक पर लैपटॉप से उसका अश्लील फोटो बनाकर व्हाट्सअप पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र नीमगांव की एक दलित छात्रा ने बताया कि वह सीतापुर के एक कॉलेज में एमए की छात्रा है। गांव का ही अंकुर बस में कंडक्टर है। आरोप है कि अंकुर उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी देता। छात्रा ने बताया कि उसके गांव के ही अजमेर की गांव में मोबाइल और फोटो की दुकान है। आरोप है कि अजमेर ने लैपटॉप से लड़कों के साथ अश्लील फोटो बना दिए और उन्हें व्हाट्सअप पर वारयल कर दिया। अश्लील फोटो रिश्तेदारों के व्हाट्सअप पर आने पर उसे जानकारी हुई। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने अंकुर और अजमेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें