फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान पर विवाद,  फायरिंग, सात नामजद

Wed, 10 Aug 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दो किलो ज्यादा राशन मांगने से शुरू हुआ था विवाद
पंचायत चुनाव की रंजिश का लगाया आरोप
 ग्राम पंचायत जसनगर में राशन कोटे की दुकान पर पूर्व प्रधान पक्ष से एक ग्रामीण का विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि प्रधान समर्थकों ने फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में राशन वितरण कराया। उधर, गांव निवासी रामभजन की तहरीर पर सात लोगों को नामजद किया है।
ग्राम जसनगर में सुबह दस बजे गांव के पंचायत घर में राशन वितरण हो रहा था। गांव निवासी रामभजन ने दो किलो अधिक गेहूं मांगा, जिस पर कोटेदार से कहासुनी होने लगी। रामभजन ने बताया कि पूर्व प्रधान निशा तड़वाड़ के पक्ष के लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दिया। उन लोगों ने फायरिंग भी की। तहरीर में रामभजन ने बताया कि बीते ग्राम पंचायत के चुनाव में पूर्व प्रधान पक्ष की मदद न करने के चलते वह लोग उससे रंजिश मानते हैं। रामभजन की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान पक्ष के सतीश तड़वाड़, हक्कन, अरुण, मैकू, कैलाश, रामधीरज और एक अन्य ड्राइवर समेत सात लोगों पर बलवा करने, प्राण घातक हमला और जान से मारने की धमकी सहित दलित एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की। इस बाबत कोतवाली इंचार्ज सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रामभजन की तहरीर पर गांव के सात लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत निवासी जिला पंचायत सदस्य सुरेश तड़वाड़ ने बताया कि राशन वितरण की दुकान पर कोटेदार से अधिक राशन तुलवाने को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर लोगों ने विरोध किया। इसी को लेकर केवल गाली गलौज हुआ है। फायरिंग की घटना झूठी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें