प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
नगर की लखीमपुर रोड पर दुकान में सोमवार रात को शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लाखों का माल जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका।
मोहल्ला नीची भूड़ निवासी चांद पेंटर की लखीमपुर रोड पर आतिफ रेडियम के नाम से कार शृंगार की दुकान है। बताया कि रात को नौ बजे वह दुकान बंद कर मोहम्मदी रोड स्थित एक दुकान का बोर्ड लिखने के लिए गए थे। वहां से जब वह घर पहुंचे तो उन्हें मोहल्ले के ही सलाउद्दीन ने बताया कि उनकी दुकान में आग लगी है। सभी लोग दुकान पहुंचे और आग बुझाने लगे। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा कटर प्लेयर, लैपटॉप, रेडियम और कार शृंगार का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।