फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकान और घर से लाखों का माल उड़ाया

Sat, 23 Jan 2016 06:27 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चोरियों का सिलसिला कुछ दिनों के ब्रेक के बाद फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार की रात शातिर चोरों ने मेन मार्केट स्थित प्रिया शू कंपनी में छत के रास्ते दाखिल होकर 70 हजार की नकदी समेत साढ़े चार लाख कीमत के ब्रांडेड जूते-चप्पल और पान मसाला पर हाथ साफ कर दिया। जबकि मोहल्ला हिदायतनगर में चोरों ने एक घर की दीवार फांदकर हजारों की नकदी और जेवर पार कर दिया। दोनों मामलों की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला हाथीपुर कोठार निवासी राकेश कुमार गुप्ता और राजेंद्र गुप्ता की मेन मार्केट (खपरैल बाजार) में प्रिया शू कंपनी के नाम से दुकान है। शनिवार की सुबह दुकान को खोला गया, तो अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। इससे दुकानदार का माथा ठनका और ऊपर की गोदाम में जाकर देखा, तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई।
खिड़की टूटी हुई मिली, जिसके रास्ते चोर अंदर घुसे थे। जबकि जीने के गेट का ताला टूटा मिला। चोरों ने गोलक के ताले तोड़कर 65 हजार की नकदी पार कर दी। इसी में पान की दुकान से करीब पांच हजार की नकदी और पान मसाला पार कर दिया। इसके अलावा चोरों ने ब्रांडेड कंपनी के जूते और चप्पले करीब साढ़े चार लाख कीमत के पार कर दिए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मिश्राना चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया और फिंगर एक्सपर्ट ने टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। बताते चलें कि इसी रोड पर करीब एक पखवाड़ा पहले जयपुरिया हउस से इसी तरह शातिर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था, जिसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। उधर, मोहल्ला हिदायतनगर निवासी दिलशाद के घर की दीवार फांदकर चोर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने कमरे से साढ़े आठ हजार नकदी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, पेंडल, तीन जोड़ी चांदी की पायल और मोबाइल सेट पार कर दिया। मामले की सूचना जेल गेट चौकी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें