फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से घर जा रहे थे मास्टर साहब, अगवा कर पिला दी शराब

Sat, 23 Jan 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के अमरोहा में स्कूल से घर जा रहे शिक्षक का रास्ते से अपहरण कर कुछ लोगों ने तमंचे से धमकाकर जबरन शराब पिला दी। यही नहीं आरोपियों ने मास्टर साहब की पिटाई करने के बाद रजबपुर थाने ले जाकर स्कूल में हंगामा करने की बात बताकर रिपोर्ट भी लिखा दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने शपथ पत्रों के साथ एसपी से मामले की शिकायत की है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव खाता निवासी तेजपाल सिंह पुत्र मयाराम सिंह रजबपुर के सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। 19 जनवरी को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में रंजिशन कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और कार में डालकर अपने साथ ले गए। यहां उनके साथ मारपीट की और तमंचे से धमकाकर जबरन शराब पिला दी।

इसके बाद थाने ले जाकर प्रधानाध्यापक पर शराब पीकर विद्यालय में हंगामा करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस संबंध में पीड़ित ने एसपी से विद्यालय की शिक्षिकाओं, प्रधान और ग्रामीणों के शपथ पत्र प्रस्तुत करते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उस दिन करीब 11 बजे तीन पुलिस कर्मी सादी वर्दी में विद्यालय पहुंचे थे और प्रधानाध्यापक से किसी मामले को लेकर पूछताछ करने के बाद चले गए। विद्यालय समय तक शराब पीकर स्कूल में हंगामा करने जैसी कोई घटना नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी को बताया कि उसने कभी भी शराब को हाथ तक नहीं लगाया। गांव खाता के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से उसकी रंजिश चली आ रही है। वह लगातार उसे बदनाम करने की साजिश रचता रहा है।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें