फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने नेपाल बार्डर पर  बरामद किया लाखों का माल

Thu, 09 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  महंगापुर/गौरीफंटा।
विज्ञापन
एसएसबी के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच डनलप कब्जे में लिए, दो नेपाली युवक दबोचे 
विज्ञापन

 एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर नाका लगाकर अलग-अलग स्थानों से लाखों रुपये का भारतीय सामान और लकड़ी बरामद की है। इसके अलावा पांच डनलप बरामद कर दो नेपाली युवकों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

एसएसबी के प्रभारी कमांडेंट एसडी शेरखाने ने बताया कि एसएसबी चौकी बनकटी और सरियापारा ने बुधवार की रात अलग-अलग स्थानों पर नाका लगाया था। इस दौरान जवानों ने पिलर नंबर 162ए के पास एक बैलगाड़ी को रोका, जिसमें से ट्रैक्टर का अगला एक्सल रिंग आदि सामान बरामद कर नेपाल के जिला कैलाली के धनगढ़ी निवासी त्रिलोक राणा को पकड़ लिया। उधर एसएसबी बनकटी ने पिलर नंबर 164-2 के पास चार बैलगाड़ियों को नेपाल जाते समय रुकने को कहा तो तस्कर भागने निकले। जवानों ने बैलगाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 20 बोटा बेशकीमती लकड़ी बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख 14 हजार रुपये बताई गई है। उधर एसएसबी गौरीफंटा ने भी पिलर नंबर 170एसी के पास से दस क्विंटल 50 किलोग्राम चीनी, 120 पीस वाशिंग ब्रश आदि सामान बरामद कर कैलाली निवासी धनबहादुर को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए सामान का सीजर बनाकर एसएसबी ने दोनों को कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें