फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से लौट रहे  युवक की रास्ते में मौत

Thu, 09 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
28 दिसंबर को पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी थी जान 
विज्ञापन

समझौते के प्रयास में ससुराल गया था अनिरुद्ध
मृतक के भाई ने ससुरालियों पर लगाया मारपीट का आरोप
ससुराल से वापस लौट रहे कोतवाली धौरहरा के गांव सड़गड़ निवासी युवक की रास्ते में मौत हो गई। मृतक के भाई ने मृतक के ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव सड़गड़ा निवासी छोटू ने बताया कि उसके भाई अनिरुद्ध (24) का विवाह थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव के एक गांव से हुई थी। 28 दिसंबर को उसकी पत्नी रेशमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मायके वालों ने पति अनिरुद्ध, ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छोटू ने बताया कि भाई अनिरुद्ध अपनी ससुराल वालों से समझौते का प्रयास कई दिनों से कर रहा था। कुछ दिन पहले वह ग्राम प्रधान के साथ अपनी ससुराल गया और बातचीत की थी। ससुराल वालों के बुलाने पर सात फरवरी को दोबारा गया था, जहां से बुधवार की शाम वापस लौट रहा था। रास्ते में अचानक वह गिर गया। आसपास के लोगों ने भाई को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके भाई की जमकर पिटाई की थी, इससे भाई की हालत बिगड़ गई और रास्ते में गिरकर उसकी मौत हो गई। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें