फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवान ने सब्जी  विक्रेता से की अभद्रता

Sun, 15 Jan 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   बेलरायां।
विज्ञापन
एसएसबी सतर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फोटो खींचा, नाम-पता नोट कर देख लेने की दी धमकी
विज्ञापन

तय हुए भाव से पैसा कम देने पर सब्जी देने से किया था इंकार
तय किए गए भाव से कम पैसा लेने से इंकार करने पर एसएसबी जवान ने सब्जी विक्रेता के साथ जमकर अभद्रता की। इतना ही नहीं अपने एक अन्य साथी के साथ उसका फोटा खींचा और नाम-पता लिखकर देख लेने की धमकी दी। इससे सब्जी विक्रेता में दहशत है। पीड़ित ने डीएम, एसपी और एसएसबी डीआईजी को शिकायती पत्र देकर फर्जी मामले में जेल भेजने की आशंका जताई है। 
थाना सिंगाही के गांव कुशाही बाजार पुरवा निवासी अब्दुल लतीफ ने बताया कि वह सब्जी विक्रेता है। बेलरायां, डांगा, तिकुनियां की साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाकर सब्जी बेचता है। दुकानदार ने बताया कि शनिवार को बेलरायां स्थित साप्ताहिक बाजार में एक एसएसबी जवान उसकी दुकान पर आया और गोभी का भाव 10 रुपये किलो तय किया। 20 किलोग्राम गोभी लेने के बाद जवान पांच रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से पैसे देने लगा। इस पर उसने गोभी देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज जवान ने गोभी दुकान पर फेंक दी और चला गया। थोड़ी देर बाद वह अपने एक अन्य साथी के साथ दुकान पर पहुंचा और फोटो खींच कर नाम-पता लिख लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज की और अब तुझे मजा चखाऊंगा कहते हुए दोनों वहां से चले गए। दुकानदार काफी भयभीत है। उसने बताया कि वह डांगा में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में भी दुकान लगाता है, जहां भी एसएसबी की चौकी है। देर-सवेर जवान उसे पकड़कर किसी फर्जी मामले में जेल भेज सकते हैं। आरोपी एसएसबी जवान रननगर और डांगा चौकी के बताए जाते हैं। पीड़ित ने डीएम, एसपी, एसएसबी तृतीय वाहिनी के डीआईजी और सेनानायक को शिकायती पत्र देकर फर्जी मामले में जेल भेजने की आशंका जताई है। उधर घटना के बाद से व्यापारियों में भी रोष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो मालिक को अवैध तमंचे में फंसाने का किया था प्रयास 
बेलरायां खीरी। करीब दो साल पहले एसएसबी ने बेलरायां निवासी एक टेंपो मालिक को प्लान के तहत आलू के बोरे में दो देसी तमंचे बरामद दिखाकर फंसाने का प्रयास किया था। हालांकि इंस्पेक्टर कोतवाली तिकुनियां की जांच में मामला फर्जी मिलने पर एसएसबी जवानों से कड़ी नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में टेंपो मालिक को क्लीन चिट देदी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें