फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने पकड़ा डेढ़ लाख रुपये का तस्करी का माल

Sat, 08 Oct 2016 12:01 AM IST
गौरीफंटा।
विज्ञापन
एसएसबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-नेपाल को विभाजित करने वाली सूखी पड़ी मोहाना नदी घाट से तस्करी कर भारत से नेपाल ले जाया जा रहा डेढ़ लाख रुपये का सामान गौरीफंटा एसएसबी ने बरामद किया है। इसके साथ ही दो नेपाली कैरियरों को भी पकड़ा गया है। बरामद सामान को एसएसबी ने कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसबी गौरीफंटा ने बीती रात गश्त के दौरान पिलर संख्या 170 ई के पास भारतीय सीमा की ओर आते दो लोगों को देखा तो उनको रोकने की कोशिश की। एसएसबी जवानों को देखकर दोनों लोग भागने लगे, जिनको दौड़ाकर पकड़ लिया गया। जिनके पास से एसएसबी ने लेडीज सैंडिलों के साथ ही कास्मेटिक का लगभग एक लाख साठ हजार रुपये का सामान बरामद किया है। दोनों युवकों को चौकी पर लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने इस सामान को सीमा पर बसी मंडियों से तस्करों द्वारा भारत से नेपाल भेजे जाने की बात कबूल की है। पकड़े गए दोनों युवक नेपाल के जिला कैलाली निवासी हैं। एसएसबी ने बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें