फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने तीन तस्करों को दबोचा

Mon, 09 May 2016 11:24 PM IST
चंदनचौकी।
विज्ञापन
तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसबी तृतीय वाहिनी बी कंपनी ने पिलर संख्या 149 के पास तीन तस्करों से तस्करी का माल बरामद किया है। तीनों तस्कर नेपाली बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

एसएसबी पलिया घाट के एसआई नर सिंह मेहता अपनी टीम के साथ पिलर संख्या 149 पर सुबह 6 बजे गश्त कर रहे थे कि तभी कुछ लोग साइकिलों पर सामान लादकर आते हुए दिखे। एसएसबी के रोकने पर  वे लोग माल छोड़कर भागने लगे लेकिन एसएसबी ने इसमें से तीन लोगों को दौड़ाकर  पकड़ लिया। एसएसबी के मुुताबित उन्होंने अपना नाम बलीचरन चौधरी निवासी ग्राम लोहरपुर, राम बाबू और भीखूराम निवासी छोटी पलिया थाना हसुलिया जिला कैलाली नेपाल बताया  है। पकड़े गए लोगों और माल को कस्टम पलिया के  सुपुर्द कर दिया गया है। एसएसबी की नाका पार्टी टीम में एसआई श्री मेहता, एएसआई चंद्रमणि, सिपाही इरफ़ान अहमद, राधेश्याम, संजीव राय, सचिन सारन, दीपक राय शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें