फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने ढखेरवा चौकी इंचार्ज की  विभागीय जांच के आदेश दिए 

Mon, 05 Jun 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी/निघासन। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीओ से पूरे प्रकरण की मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, दूसरे दिन भी कार्रवाई न होने से लोगों में रोष 
विज्ञापन

समाधान दिवस में फरियादी को थप्पड़ मारने का मामला 
समाधान दिवस में आए फरियादी को थप्पड़ मारे जाने के मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीओ निघासन को आरोपी ढखेरवा चौकी इंचार्ज की विभागीय जांच करने और उनसे पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एसपी ने जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है। उधर दूसरे दिन भी आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई न होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। 
शनिवार को निघासन में आयोजित समाधान दिवस में गांव मटहिया निवासी कमाल अहमद अपनी शिकायत लेकर गया था, जहां पर वह खाली पड़ी कुर्सी पर बैठ गया। इससे नाराज ढखेरवा चौकी इंचार्ज नंद कुमार यादव ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए थे। एसडीएम मंशाराम और सीओ प्रीती त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई इस घटना से लोग हतप्रभ रह गए। हालांकि एसडीएम और सीओ ने घटना को शर्मनाक बताते हुए नाराजगी जताई थी और चौकी इंचार्ज को कड़ी फटकार लगाकर समाधान दिवस से भगा दिया था। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा इस घटना को लेकर बेहद गंभीर हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी चौकी इंचार्ज की सीओ निघासन से विभागीय जांच कराई जा रही है। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ दूसरे दिन भी कार्रवाई न होने से लोगों में रोष है। 
 
एसपी से सीओ ने छुपाई घटना 
समाधान दिवस में फरियादी को थप्पड़ मारने की घटना को सीओ निघासन प्रीती त्रिपाठी ने काफी हल्के में लिया। उन्होंने इसकी जानकारी एसपी डॉ. एस चन्नप्पा को भी नहीं दी। शनिवार की देर शाम जब पत्रकारों ने एसपी से मामले में हुई कार्रवाई के बारे में पूछा तो उन्हेें इसकी जानकारी हुई। माना जा रहा है कि सीओ ने चौकी इंचार्ज को कार्रवाई से बचाने और अपने स्तर से मामला निपटाने के प्रयास के चलते इसकी जानकारी एसपी को नहीं दी थी। 
विज्ञापन

 
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री से मिलेगा कमाल
समाधान दिवस में पिटाई से कमाल अहमद काफी आहत है। उसने बताया कि अफसरों ने यदि आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ दो दिन में कार्रवाई नहीं की तो वह अपनी मां और बच्चों के साथ लखनऊ जाएगा, जहां जनता दर्शन में मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें