फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ शस्त्र लाइसेंसों का भौतिक सत्यापन करेंगे

Mon, 22 Aug 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
हथियार
विज्ञापन
पुलिस महकमे ने शुरू की चुनाव की तैयारी
विज्ञापन

हिंसक वारदातों और संवेदनशील गांवों 
की सूची तैयार कराने के निर्देश 
विधानसभा चुनाव की पुलिस विभाग ने जोरों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव सेल की स्थापना के बाद प्रभारी एसपी दीपेंद्र नाथ वर्मा ने लाइसेंसी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करने के आदेश सभी थानेदारों को दिए हैं। इसके अलावा चुनाव के दौरान पूर्व में हुई हिंसक घटनाओं और संवेदनशील गांवों की सूची भी तलब की है।
पुलिस लाइंस में चुनाव सेल का गठन हुए करीब एक माह हो चुका है। पुलिस महकमे ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को प्रभारी एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने इसको लेकर सभी थानेदारों की एक बैठक पुलिस लाइंस सभागार में की। प्रभारी एसपी ने बताया कि लाइसेंसी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन थानेदारों को खुद करने के निर्देश दिए गए हैं। भौतिक सत्यापन के बाद थानेदार डीएम दफ्तर में दर्ज असलहों की संख्या से मिलान कराएंगे। असलहों के सत्यापन का कार्य हरहाल में 16 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा निरोधात्मक कार्रवाई, वर्ष 2012 और 2014 में चुनावों के दौरान हुईं हिंसक वारदातों और संवेदनशील गांवों की सूची भी तैयार कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेप के पांच मामलों के आरोपियों पर लगेगी रासुका 
प्रभारी एसपी दीपेंद्र नाथ ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र में बालिका के साथ रेप करने के बाद शव कुएं में फेंके जाने, थाना पसगवां, निघासन, हैदराबाद और भीरा में हुए गैंगरेप के मामले के आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी। लूट, चोरी के मामले में पकड़े गए लोगों पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के भी निर्देश थानेदारों को हैं। छेड़छाड़ के आरोपियों पर भी गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें