फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर  युवक को गोली मारी

Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बिजुआ/गुलरिया।
विज्ञापन
लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
17,500 की नकदी लूटकर भाग निकले बदमाश 
विज्ञापन

भैंस बेचकर पिता के साथ घर आ रहा था युवक
घायल युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर 
 मूड़ा सवारान की साप्ताहिक बाजार से भैंस बेंचकर गोंधिया जंगल के रास्ते अपने घर गांव सूरजपुर नब्बूपुरवा जा रहे गांव निवासी लियाकत और उसके पुत्र शकील को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया और लूटपाट की। पुत्र ने जब विरोध किया तो उसे गोली मार दी और उसके पास से 17,500 की नकदी लूटकर फरार हो गए। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल भिजवाया, लेकिन हालत खराब होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई अता-पता नहीं चला। एसपी अखिलेश चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और घायल का हाल जाना। 
भीरा थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर नब्बूपुरवा निवासी लियाकत ने बताया कि वह अपने पुत्र शकील के साथ भैंस बेचने मूड़ा सवारान बाजार गए थे। दोपहर में भैंस बेचकर पिता-पुत्र साइकिल से गोंधिया जंगल के रास्ते वापस गांव जा रहे थे। बिजुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के गोंधिया गांव से नजदीक जंगल में ही रास्ते के किनारे तीन लोग मुंह पर कपड़ा लपेटे बैठे हुए थे। पड़ोस में एक बाइक खड़ी थी। उनकी साइकिल जैसे ही पास से गुजरी तीनों युवकों ने उन्हें तमंचा तानकर रोक लिया। इसी बीच झाड़ियों से भी दो लोग हाथों में लाठी लेकर आ गए। लियाकत के मुताबिक बदमाशों ने उनसे आते ही मारपीट करनी शुरू कर दी और भैंस बिक्री की रकम मांगी। पुत्र शकील ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे से उस पर गोली चला दी और रुपये छीनकर बाइक लेकर फरार हो गए। गोली पुत्र शकील के कंधे पर जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के एक घंटे बाद पहुंचे दो सिपाही घायल शकील को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी अखिलेश चौरसिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के बावत जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल भी जाना। 
विज्ञापन

 
शनिवार को रहती है पुलिस गश्त
बिजुआ। शनिवार को मूड़ा सवारान की पशु बाजार की गिनती बड़ी बाजारों में होती है। इसी के चलते सबसे ज्यादा लूट की वारदात भी शनिवार को बिजुआ चौकी क्षेत्र के दो मार्गों पर होती है। जिसमें नहर मार्ग एवं गोंधिया-मूड़ा जंगल मार्ग है। पुलिस की लिखा पढ़ी में शनिवार को इन दोनों रास्तों पर गश्त होती है। यह और बात है कि घटना वाले दिन पुलिस यहां नही दिखी।
विज्ञापन

 
घंटा भर मदद मांगता रहा वापस नहीं आए लोग
बदमाशों की गोली लगने से घायल शकल मार्ग पर तड़प रहा था। वह और उसका पिता बदमाशों के जाने के बाद वहां से गुजर रहे लोगों से मदद मांग रहा था लेकिन कोई मदद को नहीं आया। पास के ही एक सिख फार्मर जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने ग्राम प्रधान को फोन किया। प्रधान की सूचना पर दो सिपाही मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे एसओ जितेंद्र यादव ने पिता के बयान लिए हैं। बता दें कि इससे पहले भी इसी रास्ते पर कई वारदातें होती रहीं हैं।
 
घटना में शामिल बदमाश क्षेत्रीय लग रहे हैं। बदमाशों की सुरागरसी की जा रही है। तीन दिन के भीतर घटना का खुलासा करने के निर्देश एसओ को दिए गए हैं। 
-अखिलेश चौरसिया, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें