फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते रहे घर वाले चोर बटोर ले गए लाखों का माल 

Fri, 13 May 2016 11:17 PM IST
ईसानगर (खीरी)
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव मंदूरा में पूर्व प्रधान और उनके घर के सदस्य सोते रहे और घर में घुसे चोर 1.30 लाख की नकदी समेत करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन

गांव मंदूरा निवासी पूर्व प्रधान हरीश मौर्या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर सो रहे थे। रात किसी समय चोर उनके घर में घुस आए और कमरों का ताला तोड़कर उनमें रखी अलमारी आदि के लॉक तोड़ दिए। पूर्व प्रधान ने बताया कि चोर 1.30 लाख की नकदी, दो सोने के हार, दो जोड़ी झुमकी, कुंडल, सहित करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह करीब तीन बजे तब हुई जब वह लघुशंका के  लिए उठे तो देखा घर के मेन दरवाजे खुले थे। अनहोनी की आशंका होने पर जब वह कमरों में गए तो वहां बिखरा पड़ा सामान देख कर दंग रह गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की तहरीर पूर्व प्रधान ने पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें