फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घटनाओं में छह घर जले

Mon, 06 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हजारों का नुकसान, काफी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू
विज्ञापन

दो अलग-अलग घटनाओं में छह घर जलकर राख हो गए। आग लगने की घटनाओं में काफी नुक सान हुआ है।
कुकरा। तेज हवाओं के बीच कसबा और खंजनपुर में दोपहर आग लगने से चार घर जल गए। 
दोपहर में कसबे के राजकुमार के छप्पर पर रखा सोलर पैनल गर्म हो गया। इससे छप्पर सुलगने लगा और तेज हवा होने के कारण चंद क्षणों में छप्पर आग लग गई। जब तक गांव वाले दौड़े तब तक राजकुमार के घर में रखे 10 हजार रुपये नकद, घरेलू सामान जल गया। पड़ोस के कमलेश और मोहनलाल के घर भी जल गए। इदर, गांव खंजनपुर में दोपहर खाना बनाते समय शिवकुमार के घर में लगी आग से घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन

निघासन। मंगलवार दोपहर बाद चखरा गांव में आग से दो घर जल गए। इससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
निघासन कोतवाली के चखरा गांव के बांकेलाल के घर में सोमवार दिन में अचानक आग लग गई। बांकेलाल अपने परिवार समेत अपने किसी रिश्तेदार के घर शादी में जटपुरवा गया था। उसका लड़का आग लगने के समय खेत पर था। घर में किसी के मौजूद न होने से पूरा घर और सामान जलकर राख हो गया। उसने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। आग लगने से पड़ोसी रामखेलावन का घर भी जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। दमकल को फोन किया गया लेकिन वह करीब घंटा भर बाद पहुंची। लेखपाल कैलाश वर्मा ने गांव जाकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें