हत्यारोपी साले और ससुर का चालान भेजा
कोतवाली पुलिस ने खुटार रोड पर दिनदहाड़े जनकपुर निवासी वकील राजकिशोर वर्मा के हत्यारोपी साले और ससुर को आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।
14 मई की शाम को पति पत्नी के विवाद के चलते हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जनकपुर निवासी वकील राजकिशोर वर्मा की उनके साले मदनलाल, हरीश कुमार और ससुर राजेंद्र प्रसाद ने भतीजे राजीव वर्मा के इंस्टीट्यूट में घुसकर हत्या कर दी थी। मृतक राजकिशोर वर्मा के भतीजे राजीव वर्मा ने तीनों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने 18 मई की सुबह सूचना पर हत्यारोपी साले मदनलाल और ससुर राजेंद्र प्रसाद को एसएसआई जनार्दन प्रताप सिंह, बीके द्विवेदी, संजीव दुबे, नंदलाल यादव, संतलाल सहित रोडवेज बस स्टेशन से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया, जबकि तीसरा आरोपी हरीश फरार है। एसएसआई ने बताया कि हत्यारोपी मृतक के साले मदनलाल ने बताया कि उसके बहनोई राजकिशोर आए दिन उसकी बहन को मारा पीटा करते थे, जिससे वह तंग आ गए थे। इस संबंध में उनसे कई बार मारपीट न करने के लिए कहा भी गया था। 14 मई को भी राजकिशोर ने उसकी बहन को मारा पीटा था, बात करने पर बहनोई ने साले को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की जानकारी करने जब वह खुटार रोड पर उसके भतीजे राजीव के इंस्टीट्यूट पर पहुंचे तो वहां पहले से ही कई लोग मौजूद थे। उनके पहुंचते ही उन लोगों ने मदनलाल पर लाठी से वार कर दिया। विरोध करने पर उनका भतीजा तमंचा ले आया, छीनाझपटी में तमंचे से फायर हो गया, जो राजकिशोर के जा लगा। बाकी फायर कैसे हुए और किसने किए इसकी उसे जानकारी नहीं है। उसका आरोप है कि राजकिशोर इससे पहले अपनी पहली पत्नी को जान से मार चुका है।