फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आंखों में मिर्च डाली फिर मार दी गोली

Tue, 20 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महेवागंज/फरधान (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
lkh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खीरी में मोबाइल रिपेयरिंग ट्रेनिंग सेंटर संचालक की हत्या
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला थरवरनगंज बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग ट्रेनिंग सेंटर चलाने वाले शकील की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी शव को गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए। शव के पास मिर्च पाउडर का डिब्बा मिला है। मृतक के चेहरे पर मिर्च पाउडर के कुछ अंश भी मिले हैं। आशंका है कि आरोपियों ने पहले चेहरे पर मिर्च डाली फिर गोली मारकर हत्या कर दी।
शकील सोमवार से लापता था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण जब दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो परिजन भड़क गए। गुस्साए लोग वाहन से शकील का शव लेकर डीएम बंगले के पास पहुंचे और रोष जताने लगे। डीएम आकाशदीप ने मामला संज्ञान में आने पर डॉक्टरों को पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया। तब डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरी कस्बे के मोहल्ला शेख सरायं निवासी 42 वर्षीय शकील पिछले कई साल से परिवार समेत सदर कोतवाली के मोहल्ला हिदायतनगर में रहते थे। थरवरनगंज में उनका राना मोबाइल ट्रेनिंग सेंटर था। सोमवार सुबह वह सेंटर गए पर देर शाम तक तक घर नहीं लौटे। मंगलवार की सुबह फरधान थाना क्षेत्र में सिंगारपुर मार्ग स्थित दुर्गापुर गांव के पास गन्ने के खेत में किसी ने शव पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी गई। पहचान होने पर घरवालों को जानकारी दी गई। छोटे भाई ने शव की शिनाख्त अपने बड़े भाई शकील के रूप में की। उनकी गर्दन के पास गोली का निशान मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें