फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर ज्वैलरी की दुकान में चोरी

Tue, 23 Dec 2014 07:29 PM IST
जंगबहादुरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां क्षेत्र के जेबीगंज में लूट-चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। सोमवार की रात चोरों ने एक ज्वैलरी की दुकान का ताला तोड़ दिया और 50 हजार का सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बताते हैं कि सोमवार की रात चोर हाईवे के किनारे स्थित विपिन की ज्वैलरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर रहे थे, इस दौरान दुकानों की चेकिंग करने गश्त पर निकले प्राइवेट चौकीदार टीएन जोशी ने सीटी बजाकर टार्च की रोशनी डाली। इस पर चोरों ने चौकीदार को दौड़ा लिया। चौकीदार किसी तरह भागकर पुलिस के पास पहुंच गया और घटना की सूचना दी। चौकीदार की सूचना पर पुलिस जब तक दुकान पर पहुुंचती, इससे पहले ही चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। विपिन ने बताया कि शाम को दुकान का कीमती जेवर अपने घर ले जाकर रख दिया था, दुकान में रखी 950 ग्राम नई चांदी के जेवर तथा 650 ग्राम पुरानी चांदी चोर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है लेकिन अभी तक न तो चोरों का सुराग लगा है और न ही रिपोर्ट ही दर्ज की गई है। बता दें कि 12 दिसंबर को जेबीगंज कस्बे के टेलर राकेश के घर पर धावा बोलकर बदमाशों ने पूरे परिवार को बांध दिया था और घर से 1.40 लाख की नगदी समेत करीब छह लाख के जेवर और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे।  
जेवर और नगदी समेत लाखों ले गए
मझगईं। कस्बे के एक घर से चोरों ने नगदी और जेवरात समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। सूचना पुलिस को दे दी गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
कस्बा निवासी कमलेश गुप्ता का घर पलिया-निघासन मार्ग के किनारे स्थित है। वह शनिवार को अलीगंज में अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। बुधवार को वह जब घर लौटे तो देखा कि भीतर के दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं और बक्सेे, अलमारी आदि भी खुले पड़े हैं। मिलान करने पर पता चला कि करीब 20 हजार रुपये नगद और सारे जेवरात गायब हैं। उनके मुताबिक करीब पांच लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। चोरी की इस वारदात से लोगों मे दहशत है लेकिन पुलिस ने अभी तक मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें