चोरों ने मंगलवार की रात संकटा देवी चौकी से चंद कदम दूर गोला रोड पर चौधरी बैट्री सर्विस के ताले तोड़कर हजारों कीमत की बैट्रियां चोरी कर ली हैं। घटना से पूर्व चोरों ने आसपास की दुकानों के बाहर लगे बल्ब तोड़ दिए थे। मालिक जब सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई।
मोहल्ला शमशेरनगर निवासी चौधरी अब्दुल हमीद की चौधरी ऑटो एंड बैट्री सर्विस के नाम से संकटा देवी चौकी के पास गोला रोड पर दुकान है। चोरों ने मंगलवार की रात को पहले पड़ोस की शुभारंभ और सौरभ हार्डवेयर के बाहर लगी लाइटों को तोड़कर अंधेरा कर दिया। इसके बाद चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर पांच बड़ी बैट्री और छह जोड़ी छोटी बैट्री चोरी कर ली। दुकानदार के मुताबिक चोरी गई 17 बैट्री की अनुमानित कीमत करीब एक लाख हैै। दुकानदार ने संकटा देवी चौकी पुलिस को तहरीर दी है।