फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से बुजुर्ग किसान की मौत

Tue, 23 Jun 2015 07:20 PM IST
धौरहरा खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के एक बुजुर्ग किसान की सदमे से मौत हो गई। किसान के बेटे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के एक व्यक्ति पर धोखे से फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठान वार्ड निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के ही दो लोगों पर आरोप लगाया है कि उसके पिता प्यारे लाल की भूमि को जालसाजी कर इन लोगों ने बैनामा करा लिया और पैसा भी नहीं दिया। इस कारण वे परेशान रहते थे। सोमवार की रात इसी सदमे से उनकी मौत हो गई। इस बाबत धौरहरा कोतवाल विजय प्रताप यादव ने बताया कि पीड़ित पुत्र की ओर से तहरीर आई है, जिसकी जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें