फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाब पहनकर चोरी करती थीं सोने-चांदी के जेवरात

Sat, 24 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
chorni - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बड़ी संख्या में सोने-चांदी के गहने बरामद
विज्ञापन

गैंग सरगना समेत नौ लोगों का भेजा चालान
अंतरजनपदीय ठग गिरोह की महिलाएं नकाब पहनकर ज्वैलर्स की दुकानों से सोने-चांदी के जेवरों की चोरी करती थीं, ताकि उनका चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद न हो सके। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पकड़ी गईं गिरोह की सरगना समेत आठ महिलाओं और वैन चालक का चालान कर दिया। इनके कब्जे से काफी संख्या में सोने-चांदी के जेवरात, दस हजार की नकदी और आठ मोबाइल बरामद हुए हैं। बरामद जेवरात शाहजहांपुर से चोरी कर आरोपी महिलाएं शुक्रवार को लौट रहीं थीं। 
बता दें कि आईजी लखनऊ परिक्षेत्र के आदेश पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एक वैन को रोका और कोतवाली लाई पुलिस ने जब तलाशी ली तो वैन के अंदर थैले में 24 अदद सोने की कान की कील, 14 जोड़ी पायल, 25 जोड़ी बिछिया, 25 जोड़ी सोने की बाली, सोने की चार और चांदी की चार अंगूठी, पांच मंगलसूत्र, एक सोने का पैंडल, 10 हजार की नकदी और आठ मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने वाहन सवार सदर कोतवाली के बरखेरवा निवासी गैंग लीडर संजना, सोमवती, बृजरानी, रामनगर निवासी किरन कश्यप, शांती वर्मा, पिपरिया निवासी सोमवती कहार, शिव कॉलोनी निवासी प्रेमा कश्यप और चालक मोहल्ला बेगमबाद निवासी अली हसन को गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि गैंग की महिलाएं सीतापुर, हरदोई और शाहजहांपुर में घटना को अंजाम देती थीं। गैंग सरगना संजना समेत तीन महिलाएं सीतापुर से पहले भी जेल जा चुकी हैं। तीनों के खिलाफ सीतापुर कोतवाली में तीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने सभी महिलाओं और वैन चालक का चालान कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने सभी को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ा गया गिरोह काफी समय से सक्रिय था। शाहजहांपुर से वापस आते समय पुलिस ने उसे चेकिंग के दौरान दबोच लिया। शाहजहांपुर से किन-किन दुकानों से जेवर चोरी किए गए हैं? इसकी पूरी डिटेल शाहजहांपुर पुलिस से मांगी गई है। 
-मनोज कुमार झा, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें