फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने किया नील गाय का शिकार, खेतों में भागे मजदूर

Sat, 24 Dec 2016 11:36 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
टाइगर सफारी - फोटो : ANI
विज्ञापन
एक बाघ ने इन दिनों इमलिया फार्म इलाके में दहशत फैला रखी है। उसने यहां एक नीलगाय को मार डाला। खेतों में काम कर मजदूर बाघ को देख भाग निकले। बाघ इस इलाके में आए दिन चहल कदमी कर रहा है, जिससे लोग डरे सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

इमलिया फार्म इलाके में एक बाघ करीब एक हफ्ते से चहल कदमी कर रहा है। जिससे दहशत फैली हुई है। लोग खेतों की ओर जाने में डर रहे हैं। हिम्मत कर जो जा रहे हैं, उनके जहन में दहशत बसी रहती है। बाघ चहल कदमी करता जब एक खेत पर पहुंचा तो वहां गन्ना छील रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। इसी बीच बाघ ने खेतों की ओर आई एक नीलगाय को अपना शिकार बना लिया। हालांकि वह उसे खा नहीं पाया क्योंकि जख्मी नीलगाय वहीं एक पानी भरे गड्ढे में कूद गई थी। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बाघ के आए दिन दिखने से ग्रामीण बुरी तरह भयभीत हैं। रात में बाघ की दहाड़ से इलाका गूंजता रहता है और लोग सो नहीं पाते। उसके पगमार्क कई जगहों पर देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें