फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में मासूम सहित छह लोगों की मौत

Tue, 26 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भीरा, निघासन, सदर कोतवाली और गोला क्षेत्र में हुए हादसे
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत, राहगीर घायल
24 घंटे के दौरान जिले में हुए अलग-अलग हादसों में चाचा-भतीजा समेत छह लोगों की मौत हो गई। भीरा इलाके में सोमवार की रात शादी समारोह से लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे फरधान के गांव चिन्हारपुर निवासी युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल भतीजे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं निघासन में मंगलवार को दोपहर में बुलेरो की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। लोगों ने बुलेरो को पकड़ लिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र में ऐरा रोड स्थित पालीटेक्निक के पास बाइक की टक्कर से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इसी तरह गोला में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि खीरी के गांव कोरैया आल निवासी ग्रामीण की हरगांव क्षेत्र में हुए हादसे में मौत हो गई।
खीरी थाना के गांव सैदीपुर निवासी प्रदीप कुमार सोमवार की शाम को अपने बेटे चार वर्षीय अजीत कुमार के साथ रिश्तेदारी में सेउढा गांव जा रहे थे। ऐरा रोड पर राजकीय पालीटेक्निक के पास बाइक और ऑटो की भिड़ंत हो गई, जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चार वर्षीय अजीत कुमार ने दम तोड़ दिया। इसी थाने के गांव कोरैया आल निवासी 40 वर्षीय राकेश पांडेय हरगांव में तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार को वह बाइक से अल्लीपुर गांव निवासी बहन के यहां जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से राकेश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल सीतापुर में भर्ती कराया। इसके बाद डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया तो परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल खीरी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिजुआ। फरधान थाना क्षेत्र के चिन्हारपुर गांव निवासी 25 वर्षीय श्रवण कुमार अपने भतीजे 14 वर्षीय दीपेंद्र पुत्र रामकिशोर के साथ सोमवार को अपनी ससुराल रजुवापुर आया था। सोमवार रात को घर वापसी करते समय श्रवण की बाइक इटकुटी गुरुद्वारे के पास सड़क किनारे खड़े सेवादार जोगेंद्र सिंह से टकरा गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसलती चली गई। इसी दौरान गुजर रहे किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे चाचा श्रवण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल भतीजे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। जबकि घायल सेवादार को भी गंभीर हालत में लखीमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को करीब दो बजे बस एवं बाइक की टक्कर में गुलाबटांडा निवासी महेश घायल हो गया। महेश को 108 एंबुलेंस से सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया।
गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी पवन कुमार अपने पुत्र शशांक के साथ बाइक से हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कपरहा बिंद्रा प्रसाद के यहां ससुराल गया था। दोपहर को बाइक से घर वापस जा रहा था। रास्ते में कोटवारा जंगल में जब वह पहुंचा तो सामने से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पवन कुमार और उनका पुत्र छह वर्षीय शशांक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने शशांक को मृत घोषित कर दिया। पवन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंचे नानक चौकी इंचार्ज बीपी यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य सड़क हादसों में घायल उजमा पुत्री अकीम निवासी लखाही थाना निघासन, शाहनवाज, नवाब, अल्कमा पुत्री शाहनवाज निवासी गांधीनगर हैदराबाद, आसिफ, निवासी सिकंद्राबाद, गुड्डू भूटिया, निवासी वजीरनगर को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

निघासन। थाना क्षेत्र के गांव जोखीपुरवा निवासी 32 वर्षीय रामसिंह उर्फ नन्हू मंगलवार सुबह काम से कस्बे में आया था। दोपहर में वह अपना काम निपटाकर बाइक से घर जा रहा था। पलिया रोड स्थित जगनपुरवा के पास सामने से आ रही तेज गति से बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिवार वालों को दी और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर डॉक्टर ने उसे सीएचसी से लखीमपुर रेफर किया। रास्ते में ले जाते समय रामसिंह की मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर ग्रामीणों की मदद सेे लोगों ने टक्कर मारने वाली बुलेरो को कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें