आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 13 गांवों में छापा मारकर चार लोगों के पास से 120 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए उनका चालान भेज दिया है। इस दौरान टीम ने करीब 2600 किग्रा लहन को नष्ट किया।
आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा ने खैरहनी निवासी एक आरोपी के पास से जहरीली शराब बरामद करने का दावा भी किया है।
श्री वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में छापा मारा गया। इस दौरान खैरहनी निवासी विनोद, ध्रुव, रानीगंज निवासी जगदीश, ब्रिजापुरवा के सेवाराम को गिरफ्तार किया गया। एसओ आरके यादव ने बताया कि खैरहनी के विनोद के पास से जहरीली शराब बरामद की गई है। उसका जहरीली शराब बनाने की धारा में चालान भेजा गया है।