फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लख्ते जिगर के शव देखकर निकला आंसुओं का सैलाब

Tue, 01 Sep 2015 10:26 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया दुधवा रोड पर प्राइवेट बस की टक्कर से मौत का शिकार हुए आसिफ का शव पोस्टमार्टम के बाद जब घर पहुंचा तो वहां सबकी आंखें नम हो गईं। घरवालों की आंखों से तो आंसुओं का सैलाब फूट पड़ा। मां आयशा पर अपने दुलारे की मौत से जो गमों का पहाड़ टूटा था वह उसको बेहाल कर गया था। वह उसकी याद को दोहरा दोहरा कर दहाड़े मार रही थी तो पिता अब्दुल अजीज भी गम से लबरेज थे। उसके साथ बिताए एक-एक पल को वह दोहरा रहे थे जो जारी है। भाई राशिद और बहन समीरा का भी बुरा हाल था। सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आसिफ का सोमवार देररात बाद नमाजे ईशा नमाजे जनाजा अदा की गई और फिर गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। मंगलवार को भी घरवालों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

मोहल्ले में पसरा रहा मातमी सन्नाटा
सोमवार को पूरे दिन चले प्रदर्शन के बाद शव मौके से पोस्टमार्टम को चला गया फिर देरशाम आ भी गया लेकिन अब माहौल बदला हुआ था। घर से चीख-पुकार आ रहीं थीं तो मोहल्ले में तमाम भीड़ होने के बाद भी सन्नाटा पसरा हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें