फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को घायल कर कुंडल नोचे

Tue, 01 Sep 2015 10:25 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन के निकट प्रमोद पैलेस के सामने सोमवार की रात एक बदमाश ने महिला को घायल कर कुंडल नोच लिए और फरार हो गया। महिला अपने घर पहुंची और घरवालों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी लुटेरे को धर दबोचा।
विज्ञापन

मोहल्ला बहादुरनगर निवासी हरिगोपाल तापड़िया की पत्नी शिल्पी तापड़िया सोमवार की रात को घर लौट रही थी। रास्ते में प्रमोद पैलेस के पास एक बदमाश ने अचानक महिला को ईंट मारकर घायल कर दिया और उसके कान से कुंडल नोचकर भाग गया। महिला अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रोडवेज चौकी पुलिस ने बदमाश के हुलिए के आधार तलाश शुरू की और कुछ देर बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। रोडवेज चौकी इंचार्ज हंसमती ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मोहल्ला गढ़ी रोड स्थित शांतीनगर निवासी भूपेंद्र कुमार मिश्रा के तौर पर हुई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी इसी अभियुक्त ने मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी सुभाष कुमार की पत्नी शिम्मी को पत्थर मारकर घायल कर दिया था, जिससे महिला बेहोश हो गई थी। पुलिस ने अभियुक्त का चालान भेजा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें