फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के चालक की हत्या कर लूटी गई स्कार्पियो बरामद

Fri, 10 Jul 2015 08:18 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर शहदौरा निवासी चालक नजाकत की हत्या के बाद लूटी गई स्कार्पियो भीरा थाना क्षेत्र के इमलिया फार्म और मझौरा गांव के पास लावारिस मिली है। स्कार्पियो की नंबर प्लेट गायब है। उधर उधम सिंह नगर पुलिस एक अभियुक्त के साथ यहां आई और स्कार्पियो को खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

पांच दिन पहले खीरी के कुकरा नगगढ़ी फार्म के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। लाश मिलने के करीब चार दिन बाद मृतक की पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर शहदौरा निवासी नजाकत हुुसैन के रूप में की गई थी। पता चला था कि नजाकत बुकिंग पर स्कार्पियो लेकर सितारगंज से लखनऊ के लिए निकला था और वापसी में उसकी लोकेशन सीतापुर जिले तक मिली, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। उसके घर वालों ने उधमसिंह नगर के पुलभट्ठा थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आशंका थी कि वाहन लूटकर उसकी हत्या की गई है। खीरी के भीरा थानाक्षेत्र अंतर्गत इमलिया फार्म और मझौरा गांव के पास बगैर नंबर प्लेट की एक सफेद रंग की स्कार्पियो मिली। इसकी जानकारी उधमसिंह नगर भी दी गई। शुक्रवार को वहां की पुलिस एक आरोपी के साथ लेकर पलिया थाना पहुंची और एक व्यक्ति को स्कार्पियों को खरीदने के आरोप में अपने साथ ले गई। वहां की पुलिस के मुताबिक यह स्कार्पियो आरोपियों ने बेच दी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें