फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छात्रा की मौत

Fri, 22 May 2015 06:52 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी थाना क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत एक लड़की की ट्रैक्टर से गिरने के बाद ट्रॉली से कुचलने पर मौत हो गई। लड़की अपनी सहेली के परिवार के साथ जंगल स्थित मड़हा बाबा दर्शन को जा रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे निकटवर्ती नयागांव निवासी सुरेश कुमार की 20 वर्षीय बेटी कामिनी धरमपुर निवासी सहेली सुमन के परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से जंगल स्थित मड़हा बाबा के दर्शन को जा रही थी। कामिनी और उसकी सहेली सुमन ट्रैक्टर पर बैठीं थी। इस दौरान गांव दुलारेपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर पर बैठी कामिनी झटका लगने से गिर कर ट्रॉली के नीचे आ गई। इससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। कामिनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सहेली के पिता रामसागर वर्मा ने इसकी सूचना कामिनी के परिवारीजनों के साथ ही ग्राम प्रधान रितु रंजना गौतम को दी।
मौके पर पहुंचे परिवारीजन जवान बेटी की लाश देख कर दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। बाद में पिता सुरेश ने पुत्री का अंतिम संस्कार कर दिया।
बीए की छात्रा थी कामिनी
नयागांव निवासी कामिनी गोला स्थित सीजीपीएनपीजी डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। कामिनी और धरमपुर की सुमन आपस में सहेलियां थी। ट्रॉली से कुचलकर कामिनी की हुई मौत के बाद उसकी लाश देखकर सुमन घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई। काफी देर बाद सुमन को होश मेें लाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामिनी के घर पहुंचे विधायक, बंधाया ढाढ़स
ट्रॉली से कुचल कर कामिनी की मौत की खबर मिलते ही विधायक रोमी नयागांव पहुंचे। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए परिवारीजनों को ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें