फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोला काटकर उड़ाए 20 हजार रुपये

Thu, 24 Sep 2015 12:43 AM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अंदर एक खाताधारक के झोले को काटकर 20 हजार रुपये उड़ा दिए गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस और बैंक मैनेजर को दे दी है।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के खजुहा पहाड़पुर निवासी मस्तान सिंह पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकालने के लिए आए थे। उन्होंने कैश काउंटर पर पहुंचकर 21 हजार रुपये के बड़े नोट देने के लिए कैशियर से कहा। कैशियर ने एक हजार का एक और 100 के नोट की दो गड्डियां दे दीं। दूसरे काउंटर पर पहुंचकर उन्होंने अपने खाते में शेष बची धनराशि जानने का प्रयास किया। तभी एक उचक्का उनके पास आकर खड़ा हो गया। उसने दूसरे व्यक्ति को इशारे से बुलाकर झोले को काटकर उसमें रखी दो गड्डियों पर हाथ साफ कर दिया। कुछ देर बाद उन्होंने झोला देखा तो उससे रुपये गायब थे। खाता धारक का आरोप है कि कैशियर के पास में हजार और 500 के नोट थे, जिनको मांगने के बाद भी उन्हें नहीं दिए गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्घ मामला दर्ज कर बैंक जाकर सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शाखा प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने बताया कि पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में दिखाई दे रही है। घटना के समय वह बैंक के काम से लखीमपुर गए थे। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें