फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ की दुकान का ताला काटकर लाखों की चोरी

Thu, 18 Feb 2016 10:21 PM IST
मितौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पिपरझला कस्बे में स्थित सर्राफ की दुकान का ताला काट कर चोरों ने करीब तीन से चार लाख रुपये के  जेवर और आठ हजार रुपये की नगदी चुरा ली। यह घटना पुलिस पिकेट से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई है। पुलिस ने दुकान मालिक की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि चोरों ने सिर्फ ताला काटा है, जेवर नहीं चोरी हुआ है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह दुकान मालिक संजय रस्तोगी जब अपनी दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के अंदर देखा तो गुल्लक से करीब आठ हजार रुपये, ढाई किलोग्राम चांदी, छह जोड़ी झुमकी और पांच पैंडिल गायब मिले। दुकान मालिक ने मितौली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। वहीं, पुलिस जेवरों की चोरी से इंकार कर रही है। बता दें कि पिपरझला कस्बे में एक ही रात्र में चार दुकानों का ताला तोड़कर नगदी-सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस इन घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है, जबकि पीड़ित लोग लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस की निष्क्रिय कार्यशैली से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें