फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में युवकों की अंत्येष्टि

Thu, 12 May 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर की पैड़ी पर डूबकर मौत का मामला: बृहस्पतिवार को तड़के पहुंचे शव
विज्ञापन

- घरवालों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर जताया संदेह
हरिद्वार में गंगा में नहाने के दौरान मारे गए तीनों युवकों के शव बृहस्पतिवार की तड़के जब पहुंचे तो उनके घरों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने गमगीन माहौल में अलग-अलग स्थानों पर तीनों की अंत्येष्टि कर दी। 
बतातें चलें कि हरिद्वार घूमने गए शहर के मोहल्ला बहादुरनगर निवासी 22 वर्षीय ओमकार उर्फ छोटे, मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय ज्ञानेंद्र, मोहल्ला पटेलनगर निवासी हेमंत उर्फ हेमू की हर की पैड़ी क्षेत्र के जनाना घाट से सटे पुल के पास नहाते समय मौत हो गई थी। तीनों अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां गए थे। हादसे में तीनों की मौतें होने की जानकारी जब परिवार वालों को मिली तो मृतकों के घरों में चीख पुकार मच गई। मोहल्लों में मातमी सन्नाटा छा गया था। तीनों शवों का बुधवार को हरिद्वार में ही पोस्टमार्टम कराया गया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन बजे शव घर पहुंचे। शवों के आते ही घरों में चीख पुकार मच गई। मौके पर जमा हुए तमाम लोगों ने बिलख रहे परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया। सुबह ही शवों की अलग-अलग स्थानों पर अंत्येष्टि कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वालों ने की सीबीआई जांच की मांग
मृतकों के घर वालों ने प्रशासन के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। कि उनके पुत्रों की मौत डूबने से हुई है। परिवार के लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण पाइपों पर दौड़े बिजली करंट से मौतें हुईं हैं। परिवार वालों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें