फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबिया हत्याकांड में केस दर्ज

Sun, 04 Oct 2015 11:28 PM IST
धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला जुलाहनटोला निवासी अमीर हमजा की 16 वर्षीय पुत्री साबिया की हत्या मामले में भले ही अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन अमीर हमजा की कहानी जरूर सामने आने लगी है। जबकि मृतका के भाई अलीम की कहानी पर पुलिस पहले से ही संदेह जता रही है। पुलिस जांच में पता चला हैै कि मृतका के पिता के खिलाफ बाइक चोरी और अपने बहनोई की हत्या करने का मामला दर्ज हो चुका है, जिसके बाद वह परिवार सहित धौरहरा में आकर रहने लगा।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार की शाम को रवही पुल पर 16 वर्षीय साबिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें मृतका के भाई अलीम ने साबिया के कथित प्रेमी साजिद समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की सुबह शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। सदर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आनर किलिंग की आशंका जताई थी। शनिवार की रात को सदर कोतवाली पुलिस धौरहरा पहुंची और अमीर हमजा व उनके परिवार वालों के बयान लिए हैं। अलीम की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही थी। अब मृतका के पिता अमीर हमजा का रिकार्ड पुलिस खंगाल रही है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि पांच दिन पहले इस्लामिया स्कूल के पास पड़ोसी युवक से साबिया को बातचीत करते हुए अमीर हमजा ने पकड़ा था, जिसके बाद साबिया को उसके मामा के यहां भेज दिया गया था। जांच में पता चला है कि अमीर हमजा के खिलाफ बाइक चोरी और हत्या का मुकदमा दर्ज हो चुका है। करीब 16 साल पूर्व अमीर हमजा ईसानगर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में रहता था, जहां उसने अपने बहनोई की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह परिवार सहित धौरहरा आकर बस गया। कोतवाल नेमचंद गंगवार ने बताया कि मामले की पड़ताल जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें