फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों को रुपये देने गया ग्रामीण गायब

Tue, 26 Apr 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बरवर/मोहम्मदी।
विज्ञापन
missing - फोटो : amarujala
विज्ञापन
- खेत में टॉवर लगाने के नाम पर ग्रामीण से ठगी
विज्ञापन

- पांच बीघे का खेत गिरवी रखकर निकाले थे रुपये
कस्बे के मोहल्ला जलीलनगर निवासी जमाल अहमद से खेत में टावर लगवाने के नाम पर कुछ ठगों ने पांच हजार रुपये ऐंठ लिए। बाद में 25 हजार रुपये लेकर उसे मोहम्मदी बुलाया, तब से जमाल अहमद का पता नहीं चल पा रहा है। मोबाइल फोन भी स्वीच ऑफ है। उसके भाई ने पसगवां थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जमाल अहमद के भाई अजीजुल्ला ने बताया कि 12 अप्रैल को उसके भाई के मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें उसे बताया गया कि तुम्हारे खेत में टॉवर लगेगा, रजिस्ट्रेशन के लिए एक हजार रुपये जमा करो, फिर सात दिन बाद 19 अप्रैल को कॉल करके उससे चार हजार रुपये और जमा करने को कहा गया। जमाल ने ठगों के बताए बैंक खाते में चार हजार रुपये भी जमा कर दिए, इसके तीन दिन बाद 22 अप्रैल को जमाल से 25 हजार रुपये की मांग करते हुए ठगों ने कॉल कर उसे मोहम्मदी बुलाया। बताया जाता है कि जमाल अहमद अपने पांच बीघे गन्ने के खेत को 25 हजार रुपये में गिरवी रखकर रुपये लेकर मोहम्मदी गया, तब से वह वापस घर नहीं लौटा हैं और न उसका मोबाइल आन है। दो दिन तक काफी खोजबीन करने के बाद उसके भाई अजीजुल्ला ने पसगवां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें