फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रपटा पुल से बाइक नीचे गिरने से युवक की मौत

Sat, 07 May 2016 11:42 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र तिकुनियां में बाइक रपटा पुल से नीचे गिरने से एक युवक को सिर में गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक ने हेलमेट नही पहना था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र तिकुनियां के ग्राम सिसवारी निवासी दरबारा सिंह का 35 वर्षीय पुत्र गुरुबाज सिंह शुक्रवार को किसी काम से बाइक से बेलरायां गया था। शाम लगभग 5.00 बजे बाइक से लौट रहा था तभी बघैया रपटा पुल पर उसकी बाइक असंतुलित होकर पुल के नीचे गिर गई। पुल के नीचे पत्थर पड़े थे। पत्थरों पर गिरने से उसके सिर में चोट आई। सूचना पर परिवार के लोग उसे उठाकर घर लाए, कुछ देर बाद वह ठीक हो गया। इसलिए परिवार के लोग निश्चिंत हो गए लेकिन शुक्रवार रात करीब 10.00 बजे उसकी हालत फिर बिगड़ गई यह देख परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल के लिए लेकर निकले रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें