फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों का धावा, 20 मुर्गे लूटे

Sat, 16 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ढखेरवा-निघासन।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सात सौ रुपये की नकदी और मोबाइल भी छीन ले गए
विज्ञापन

ढखेरवा कस्बे के एक मुर्गा फार्म पर असलहाधारी नकाबपोश बदमाशों ने रखवाली कर रहे पांच लोगों को बांधने के बाद 20 मुर्गे और सात सौ रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। लूट की सूचना पुलिस को दी गई है। विरोध करने पर बदमाशों ने श्रमिक की पिटाई भी की। 
विज्ञापन

मुुर्गा फार्म के प्रोपराइटर अवधेश कुमार ने बताया कि ढखेरवा कस्बे के धौरहरा मार्ग पर क्रेशर के पास मुर्गा फार्म है। अवधेश और उनका पार्टनर जमाल, श्रमिकों मिश्री लाल, कमलेश कुमार तथा छोटू के साथ फार्म में ही सो रहा था। शुक्रवार मध्य रात के बाद आधा दर्जन नकाबपोश असलहाधारी बदमाश फार्म में घुस आए और तमंचा दिखाते हुए सभी को बांध दिया। इस दौरान बदमाशों ने तीन मोबाइल, सोलर प्लेट, बैटरी, बीस मुर्गे और सात सौ रूपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। लूट के दौरान विरोध करने पर श्रमिक मिश्री लाल की बदमाशों ने पिटाई भी की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन एसओ मनोज सिंह ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें