फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने सराफ को गोली मारी, मोबाइल ने जान बचाई

Wed, 02 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज (खीरी)।
विज्ञापन
सराफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिनदहाड़े सराफ का गहनों भरा बैग लूटने की कोशिश, चीखपुकार पर लुटेरे भागे 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला भरतपुरी निवासी सराफ श्याम गोपाल रस्तोगी से बाइक सवार दो लुटेरों ने दिनदहाड़े जेवरों से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गनीमत रही कि तमंचे से निकली गोली शर्ट की जेब में रखे मोबाइल में जा धंसी। इससे श्याम गोपाल की जान बच गई हालांकि उनके हाथों में छर्रे लगे हैं। 
सदर कोतवाली के मोहल्ला भरतपुरी निवासी श्याम गोपाल (50) की कस्बे में शोभित ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है। श्याम गोपाल ने बताया कि बुधवार करीब 11 बजे वह दुकान पर पहुंचे। ताला खोल ही रहे थे कि अचानक बाइक सवार दो बदमाश आ धमके और हाथ से जेवर भरा बैग लूटने लगे। उन्होंने विरोध किया तो एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली जेब में रखे मोबाइल में जा धंसी। हिम्मत दिखाते हुए सराफ ने बैग नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज और चीखपुकार सुनकर लोग मौके पर दौड़े। घिरता देख एक बदमाश बाइक से जबकि उसका साथी पैदल ही उल्ल नदी की ओर भाग निकला। लोगों ने यूपी 100 और चौकी पुलिस को सूचना देकर भाग रहे बदमाश का कुछ दूर तक पीछा किया। सूचना पर कोतवाल सदर नागेश मिश्रा और चौकी प्रभारी अनिल सिंह समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी कर बदमाशों की तलाश की पर हाथ कुछ नहीं लगा। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना से इलाके में दहशत है।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें