फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में आकर छह घायल

Fri, 10 Feb 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो बाइकों पर सवार थे छह लोग, दो बच्चों सहित चार रेफर
विज्ञापन

 हैदराबाद थाना क्षेत्र के गौरीगंज तिराहे के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर दो बाइकों पर सवार दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए हैं। दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिन्हें गंभीरावस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से गोला सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों सहित चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव भानपुर निवासी शिवम वर्मा (30) अपनी पत्नी रुचि (29) और पुत्री तृप्ती (5) के साथ हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा मुल्तान से गांव जा रहे थे। दूसरी ओर से मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव भट्ठी चक निवासी रामू (30) अपनी चाची मधु वर्मा (42) और मधु वर्मा के पुत्र आयुष (7) के साथ हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव रोशननगर रिश्तेदारी में आ रहे थे। जब दोनों बाइक सवार गौरीगंज तिराहे के पास पहुंचे, तभी दोनों बाइकें एक रोडवेज बस की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों बाइकों पर सवार छह लोग गंभीर घायल हो गए। दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। बस चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर हैदराबाद थाना और 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को गोला सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तृप्ती वर्मा, आयुष, रामू वर्मा, शिवम वर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें