फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में सात लोगों की जान गई

Sat, 07 Mar 2015 11:35 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन रोड के भीरा बस अड्डे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौके पर, जबकि दूसरे की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं ओयल के पास नहरिया मोड़ पर अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कैमासुर गांव के पास बाइक सवार अनुबंधित बस के चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर होने के बाद उसने लखनऊ के ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। उधर गोला इलाके में गन्ना भरे वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। उधर, मोहम्मदी के शाहजहांपुर मार्ग पर शुक्रवार को एक बाइक कार की चपेट में गई। इससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

महेवागंज। कस्बा निवासी 50 वर्षीय हामिद और बनवारीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय ओमप्रकाश वर्मा बाइक से गुरुवार की रात लखीमपुर से अपने घर जा रहे थे। निघासन रोड पर भीरा बस अड्डे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों की बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए उन्हें कुचल दिया। हादसे में हमीद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ओमप्रकाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने ओमप्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाद में ओमप्रकाश की भी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।  
ओयल। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर गुरुवार की रात सीतापुर जा रहे दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर बड़ी नहर के पास सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। दोनों युवक लखीमपुर शहर के रहने वाले थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने जब दो युवकों को पड़ा देखा तो ओयल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एसओ खीरी महेंद्र सिंह के मुताबिक युवकों की शिनाख्त हो गई है। इनमें मेला-मैदान निवासी कांग्रेस नेता संजय गोस्वामी के  22 वर्षीय भाई राजा गिरि और पड़ोसी मोहल्ला शिवपुरी निवासी 32 वर्षीय अजय गुप्ता हैं। बताते हैं राजा गिरि होली के मौके पर अजय की सीतापुर स्थित ससुराल जा रहा था। तभी रास्ते में सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई।
बेहजम। कस्बा बेहजम निवासी कमलेश दीक्षित का 28 वर्षीय पुत्र पवन दो वर्षों से लखीमपुर लखनऊ मार्ग पर अनुबंधित बस  का चालक है। शुक्रवार की दोपहर वह रोडवेज बस अड्डे पर बस खड़ी करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में फरधान थाना क्षेत्र के गांव कैमासुर के पास अज्ञात वाहन ने उसे सामने से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। उसे जख्मी हालत में देखकर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। इधर परिवारीजन भी मौके  पर पहुंच गए और पवन को जिला  अस्पताल लाया गया। यहां से रेफर किए जाने पर पवन को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
गोला गोकर्णनाथ। भीरा के गांव कौआखेड़ा निवासी 20 वर्षीय योगेश कुमार अपने मौसेरे भाई राधेश्याम के साथ होली के दिन बाइक से गोला के गांव खड़ौना निवासी अपने नाना के घर जा रहा था। रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के गांव मूड़ा सवारान में नहर पुलिया के पास जब उसकी बाइक पहुंची तो गन्ना भरे ट्रैक्टर ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे योगेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के भाई रामपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गरबापुर निवासी 35 वर्षीय  महेश, खेमकरन और सूरज प्रसाद शुक्रवार की शाम सात बजे के करीब बाइक से गांव हरनाजाट से गरबापुर की ओर जा रहे थे तभी शाहजहांपुर मार्ग पर गांव धर्मपुर के पास एक कार की चपेट में आ गए। जिससे तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर एसएसआई राम सिंह पवार और एसआई अतुल कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें