एसपी अरविंद सेन ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर मंगलवार की रात लगातार दूसरे दिन पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया हैै, जिसमें चर्चाओं में रहे एसओ निघासन को रिवर्ट कर दिया है। वहीं शहर कोतवाल भी बदल दिए गए हैैं।
पीआरओ सेल से प्राप्त सूचना के मुताबिक निघासन एसओ परशुराम ओझा को रिवर्ट करते हुए पंचायत चुनाव के लिए पुलिस लाइंस स्थित चुनाव कार्यालय में भेज दिया गया है। उनके स्थान पर टीएसआई दिनेश यादव को निघासन का एसओ बनाया गया है। शहर कोतवाल रंजीत सिंह यादव को धौरहरा कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं धौरहरा कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप यादव को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। जबकि पुलिस लाइंस से इंस्पेक्टर नेमचंद गंगवार को शहर कोतवाल बनाया गया है। हालांकि अभी टीएसआई और अमीरनगर चौकी प्रभारी के पद पर किसी की तैनाती नहीं की गई है।
सर्विलांस सेल प्रभारी संजय सिंह यादव को टीएसआई बनाया गया है। एसआई अशोक कुमार को पुलिस लाइन से चौकी मढ़िया घाट का प्रभारी बनाया गया हैै।