फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ट तौल लिपिक के  घर से लाखों की चोरी 

Tue, 23 Aug 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर में सोते रहे परिवार के लोग, सुबह उठे तो हुई जानकारी
विज्ञापन

 थाना फरधान क्षेत्र के गांव इटहा निवासी रिटायर्ड तौल लिपिक रामकुमार मिश्रा के घर में चोर सोमवार रात में घुस गए और घर में रखी नकदी समेत करीब दो लाख का सामान बटोर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव इटहा निवासी रामकुमार मिश्रा की छत पर चोर चढ़ गए और घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने मेन दरवाजा खोल दिया और कमरे के अंदर रखी सेफ, दो बक्से उठा लिए और कमरे के अंदर रखा सामान खंगाल लिया। कमरा खंगालने के बाद चोर सेफ और दोनों बक्से उठाकर गांव के बाहर ले गए और वहां ताला तोड़कर सेफ और बक्सों में रखा सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि घटना की रात वह छत पर सो रहे थे, जबकि पत्नी नीचे कमरे में सो रही थी। चोर 12 हजार की नकदी, सोने का हार, झुमकी, टॉप्स, मांग बेदी समेत करीब ढाई लाख का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह लोग सोकर उठे। तलाश करने पर सेफ और बक्से गांव के ही राधेश्याम मिश्रा के खेत में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कार्यवाहक एसओ मुसाफिर प्रसाद ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें