फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार के घर पर फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Tue, 16 Jun 2015 06:47 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव लुधौरी में एक युवक का शव रिश्तेदार के घर संदिग्ध हालात में बरामदे में फांसी से लटका मिला। मृतक के घरवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्र्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

गांव लुधौरी निवासी जयप्रकाश ने बताया कि  उसके छोटे बेटे राकेश का हाथ टूट गया था। पैसा न होने के कारण उसने अपने बड़े बेटे 20 वर्षीय मुकेश से सोमवार को इलाज कराने के लिए पैसा लाने को कहा। वह सोमवार की सुबह आठ बजे घर से निकला, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। घरवालों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह छह बजे गांव स्थित जयप्रकाश के रिश्तेदार छोटेलाल के घर के बरामदे पर पड़ी टिन से मुकेश का शव लटका हुआ मिला। छोटेलाल के 15 वर्षीय बेटे आकाश ने बताया कि उसके पापा हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करने एक माह पहले गए थे। आकाश, उसकी मां और बहन दुबहा स्थित अपने ननिहाल गई थीं। मंगलवार की सुबह आकाश दुबहा से अपने घर आया। उसने घर की कुंडी खोलकर अंदर प्रवेश किया तो मुकेश का शव दुपट्टे से लटकता देखा। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जयप्रकाश ने बताया कि छोटेलाल के कमरे में खून पड़ा था और मुकेश के मुंह से भी खून निकल रहा था। आरोप है कि उसको पीट-पीट कर मार डाला गया, जिसके बाद आत्महत्या दिखाने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया गया। जयप्रकाश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
एसओ अनिल कुमार शाही के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण की पुष्टि होने के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें