फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई का कत्ल

Tue, 16 Jun 2015 06:43 PM IST
सिंगाही
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भिड़ौरा में जुआ खेलने और शराब पीने से मना करने से नाराज छोटे भाई ने बड़े भाई को सिर पर बगौड़ी मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद निघासन सीएचसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी देवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैै और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर के सिंगाही भिड़ौरा निवासी सुदेवी ने बताया कि सोमवार की रात 9.30 बजे उसका देवर सतीश शराब पीकर घर आया था। उसके पति राजेंद्र ने शराब पीने और जुआ खेलने का विरोध करते हुए सतीश को फटकारना शुरू कर दिया, जिससे नाराज सतीश ने आंगन में पड़ी बगौड़ी उठा ली और 35 वर्षीय राजेंद्र के सिर पर मार दी। बगौड़ी के लगने से राजेंद्र्र घायल होकर गिर गया। राजेंद्र को घायल देखकर उसकी पत्नी सुदेवी और उसके बच्चे दौड़कर आ गए। परिवार वालों को आता हुआ देखकर सतीश मौके से फरार हो गया। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची एंबूलेंस से घायल राजेंद्र को सीएचसी लाया गया, यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  राजेंद्र की मौत से उसकी पत्नी सुदेवी, बेटी अनुराधा (6), पूजा (4) और नैंसी (2) का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एसओ सिंगाही जेपी यादव के अनुसार नामजद अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें