बीटीसी 2014 में चार फर्जी भर्तियां करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर डॉयट प्राचार्य और उनके पति के विरुद्ध कोतवाली सदर में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
संतोष त्रिपाठी एडवोकेट ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर डायट में वर्ष 2014 में चार फर्जी भर्तियां होने का आरोप लगाया था। इस पर न्यायालय ने प्रभारी कोतवाली को मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। गुुरुवार की शाम कोतवाली पुलिस ने आरोपी डायट प्राचार्य मीरा त्रिपाठी और उनके पति रामप्रसाद त्रिपाठी के विरुद्ध धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में एफआईआर दर्जकर मामले की विवेचना राजापुर चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल को सौंपी है। इस संबंध में डायट प्राचार्य का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।